फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   केवल एक बार मिले आरक्षण का लाभ : तिवारी

केवल एक बार मिले आरक्षण का लाभ : तिवारी

Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
केवल एक बार मिले आरक्षण का लाभ : तिवारी

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार समेत अन्य राजनीतिक दलों पर सवर्ण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटना बहुत खेदजनक है। वक्ताओं ने सवर्ण समाज से एकजुट होने की अपील की।

बुधवार को केडी पांडे रामलीला मैदान में हुई बैठक में मंच के कुमाऊं संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि हमारी सरकारों और राजनीतिक दलों ने महज वोट बैंक की राजनीति के लिए ही आज स्वर्ण बनाम दलित के नाम पर समाज में एक गहरी खाई बना दी है। कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति का हो, वर्ग का हो, उसे जीवन में केवल एक बार आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। बैठक में वक्ता नंदन सिंह अल्मिया, दामोदर जोशी, रवि जोशी, बलवंत कालाकोटी, आलोक पांडे, रविशंकर बिष्ट, केदार दत्त भट्ट, नीरज पंत समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों में सवर्ण समाज नोटा का प्रयोग कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास करायेगा। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी देवकीनंदन जोशी जबकि संचालन देवेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने समानता मंच की सदस्यता भी ली। यहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, क्षेपं सदस्य रंजीत डसीला, गोविंद बल्लभ पंत, अनिल पांडे, जितेंद्र पंत, ओमप्रकाश फुलारा, दीवान नेगी, दिनेश नेगी, नीलेंद्र कुमार, दलीप सिंह भाकुनी, लक्ष्मण सिंह मेहता, भुवन सिंह बिष्ट, प्रवीण पांडे, चंद्रशेखर कांडपाल, रमेश चंद्र फुलारा, दीप तिवारी, हेम गुरुरानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी बने समानता मंच के ब्लाक अध्यक्ष
गरुड़। अखिल भारतीय समानता मंच की गरुड़ ब्लाक इकाई का गठन हो गया है। बुधवार को सर्वसम्मति से देवकीनंदन जोशी अध्यक्ष को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गोपाल दत्त पंत उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर महासचिव, भाष्कर बृजवासी, अनिल मेहरा, चंदन मेहता, देवेंद्र मेहता, भुवन चंद्र भट्ट सचिव, रविशंकर बिष्ट संगठन सचिव, प्रेमा भट्ट कोषाध्यक्ष, राजेश जोशी, केवलानन्द पांडे, डीके नेगी, इंद्रजीत तिवारी, गणेश जोशी, विनोद कांडपाल, हिमांशु तिवारी, शंकर सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र सती, नीरज पंत, मोहन जोशी, डॉ हरेंद्र सिंह रावल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed