फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अडौली में महिला पर झपटा तेंदुआ

अडौली में महिला पर झपटा तेंदुआ

Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अडौली में महिला पर झपटा तेंदुआ
बागेश्वर। मुख्यालय से सटे अडौली गांव में घास काटकर घर लौट रही महिला पर तेंदुआ झपट पड़ा। महिला ने मौके से भाग कर जान बचाई। घटना के बाद से महिलाओं ने घास काटना और खेत में जाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को गांव से जल्द से जल्द खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


अडौली गांव की पुष्पा देवी मंगलवार शाम मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रही थी। इस बीच गांव के रास्ते पर घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने उनपर झपटने की कोशिश की। महिला ने घास का गठ्ठर तेंदुए पर फेंककर घर की ओर दौड़ लगा दी। तेंदुए के हमले की सूचना जैसे ही गांव में फैली, खेतों में काम कर रही और चारा काट रही महिलाएं और बच्चे घर की ओर भाग खड़े हुए। देर शाम भी तेंदुए को गांव के आसपास मंडराते देखा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर गांव से दूर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


चौरासी में तेंदुए का आंतक
बागेश्वर। चौरासी में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। शाम होते ही क्षेत्र में तेंदुए का मंडराना शुरू हो जाता है। आबादी में हमेशा तेंदुए के हमले का खौफ रहता है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर टहलते और घात लगाए हुए तेंदुए को कई क्षेत्रवासी देख चुके हैं।

खतरे को देखते हुए कई बार तेंदुए को हो-हल्ला कर भगाया गया, लेकिन आसान शिकार की तलाश में वह क्षेत्र में लगातार आवाजाही कर रहा है। क्षेत्रवासी दीपक आर्या, पवन कुमार, पूजा आर्या, बसंती देवी, सूरज कांडपाल, नरेश आगरी, बृजेश आगरी, कमला देवी आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed