फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   छात्रों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी

छात्रों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी

Wed, 25 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी
बागेश्वर। छात्रसंघ चुनाव का समय पास आते ही कॉलेज में छात्र नेताओं की सरगर्मी तेज हो गई है। इसके साथ ही कॉलेज की समस्याओं को लेकर आंदोलनों का सिलसिला चल निकला है। इस बीच छात्र गुटों में टकराव की आशंका भी बनी है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने छात्र संगठनों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत जारी की है।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम आरके तिवारी और कोतवाल टीआर वर्मा ने छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों और छात्र नेताओं की बैठक में यह नसीहत जारी की। अधिकारियों ने छात्र नेताओं को शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने के साथ ही परिसर में अराजकता से बचने को कहा। उन्होंने लिंगदोह की सिफारिशों का उल्लंघन न करने की ताकीद भी की।
विज्ञापन


प्रशासन ने चेताया कि शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर छात्र संगठनों और नेताओं ने लॉ एंड आर्डर बनाए रखने का भरोसा दिया। हालांकि छात्रों की समस्याओं का समाधान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी। इस दौरान आदर्श कठायत, गोविंद चंदोला, दीपक घस्याल, अंकुर उपाध्याय, मनीष कुमार, कौशल उपाध्याय, मनोज बचखेती, भूपेंद्र सिंह दानू, तनुल कर्म्याल, गोविंद दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन
बागेश्वर। प्रवेश और अन्य समस्याओं को लेकर कॉलेज में चल रहा एबीवीपी का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


बुधवार को अनशनस्थल पर नारेबाजी कर छात्र नेताओं ने सभी छात्रों को प्रवेश देने, प्रवेश तिथि बढ़ाने और ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था भी बहाल रखने की मांग उठाई। अनशन पर राजेंद्र दानू, मनीष कुमार, योगेश जोशी बैठे। वहां दीपक सिंह, सुंदर दानू, राजू दानू, मनीष, हिमांशु जोशी, जीवन दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed