{"_id":"5b0ee54b4f1c1bf76e8b56f4","slug":"101527702859-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी हड़ताल पर, जिले में ढाई करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी हड़ताल पर, जिले में ढाई करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने बैंक बंद कर प्रदर्शन किया। प्रमुख बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी वहीं करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा।
त्वरित एवं शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता करने, वेतन में पर्याप्त वृद्धि, अन्य सेवा शर्तों में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने एसबीआई के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीरा पपोला, सुंदर सिंह, राजेंद्र साह, दर्शन कोहली, देवेंद्र सिंह, भुवन मटेला आदि शामिल थे। इस हड़ताल में ग्रामीण बैंक शामिल नहीं रहे। लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत ने बताया कि बैंकों की हड़ताल के कारण लगभग ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।