{"_id":"5a87173e4f1c1ba3378b4637","slug":"101518802750-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर का अतिरिक्त परिवहन शुल्क लेने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर का अतिरिक्त परिवहन शुल्क लेने से ग्रामीण नाराज
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खरेही क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर पर अतिरिक्त परिवहन शुल्क लिए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अतिरिक्त शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
शुक्रवार को डीएम रंजना राजगुरु को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि खरेही, धूराफाट और रीठागाड़ क्षेत्र में रसोई गैस के लिए लोगों को निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये देने पड़ते हैं। वर्तमान में उन्हें तय शुल्क से 50 रुपये तक अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। घरेलू सिलिंडर की कीमत 775 रुपये है जबकि उनको एक सिलिंडर के लिए 850 रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ग्रामीण क्षेत्र में वाहन से आपूर्ति करने के लिए परिवहन व्यय लेने की बात करता है। ग्रामीणों ने डीएम से अतिरिक्त वसूली से निजात दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम बल्लभ जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी, भीम सिंह, गोकुल चंद्र, नरेंद्र कार्की, नवल किशोर भट्ट, महेश्वर सिंह, मंगल नेगी, गोकुलानंद तिवारी, गणेश दत्त, नारायण जोशी, कमला लोहनी आदि थे।