फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   संतोष, भावना, तनिष्क और प्रेमा ने जीती दौड़

संतोष, भावना, तनिष्क और प्रेमा ने जीती दौड़

Fri, 24 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
संतोष, भावना, तनिष्क और प्रेमा ने जीती दौड़
बागेश्वर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ डीएम रंजना राजगुरु ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। पहले दिन हुई 400 और 100 मीटर की दौड़ में संतोष, भावना, तनिष्क और प्रेमा पहले स्थान पर रहे। खेल महाकुंभ में 800 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में मार्चपास्ट से खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। डीएम ने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली और तीनों विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी रोहित दानू को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पहले दिन आयोजित अंडर 10 आयु बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कपकोट ब्लॉक के संतोष कुमार व बालिका वर्ग में गरुड़ ब्लॉक की भावना अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में तनिष्क देशवाल, बालिका वर्ग में प्रेमा गढ़िया अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में गरुड़ ब्लॉक के अली रहमान, बालिका वर्ग में भावना ठाकुर प्रथम रहे। अंडर 14 वर्ग 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गरुड़ के आशुतोष, बालिका वर्ग में भावना ठाकुर प्रथम रहीं। खो-खो के अंडर 10 बालक वर्ग में बागेश्वर ने कपकोट को 3-1 से हराया।


इस दौरान सीडीओ केएन तिवारी, जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, प्रभारी डीईओ विजेंद्र जोशी, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, एमएस मर्तोलिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देेवेंद्र नाथ गोस्वामी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार सहित खेल विभाग तथा युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed