{"_id":"59c68fcb4f1c1b9a688b6308","slug":"101506185163-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर भगा रही महिला को करंट लगा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर भगा रही महिला को करंट लगा, भर्ती
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बंदर भगाने के दौरान गीली लकड़ी के बिजली की लाइन से छू जाने से महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कठायतबाड़ा निवासी कमला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह शनिवार सुबह काम कर रही थी। इसी दौरान एक कटखना बंदर वहां आ गया। जब बंदर भगाने के लिए कमला देवी ने लकड़ी उठाई तो वह पास से गुजर रही बिजली के तारों से छू गई। जोरदार करंट लगने से वह जमीन पर गिर गईं।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमला देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विद्युत विभाग से बिजली के तारों को दुरुस्त करने की मांग की है।