फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 thousand fine imposed on Dhaulinag filling station

Bageshwar News: धौलीनाग फिलिंग स्टेशन पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Thu, 13 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
10 thousand fine imposed on Dhaulinag filling station
बागेश्वर के एक पंप में पेट्रोल की जांच करते पूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद
बागेश्वर। प्रशासनिक और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धौलीनाग फिलिंग स्टेशन मुस्योली (कांडा) में महिला, पुरुष प्रसाधन (शौचालय) में सफाई न होने के साथ ही पानी की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया। पूर्ति विभाग ने पंप संचालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इस पंप पर पर्याप्त तेल भी उपलब्ध न होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सूचना विभाग के अनुसार डीएम के निर्देश पर एसडीएम बागेश्वर हर गिरि, एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडेय और जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। बताया गया कि बजरंग ऑयल्स बैजनाथ, बजरंग फ्यूलआरे में पुरुष-महिला प्रसाधन और पानी की व्यवस्था के साथ ही वाहनों के टायरों में हवा भरने की व्यवस्था सही पाई गई। पंप संचालकों को जन सामान्य की जानकारी के लिए प्रसाधन के बाहर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि पेट्रोल पंपों में उपलब्ध डीजल और पेट्रोल की जांच की गई। पंपों में तेल गुणवत्तायुक्त पाया गया। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य पंपों में भी व्यवस्थाओं को जांचा जाएगा। खामी मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पंप स्वामियों को पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल का भंडारण करने और प्रतिदिन की सूचना जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक रवींद्र कुमार बिष्ट, परविंद नेगी, दीपक चंद, प्रकाश कांडपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश पंपों में नियमानुसार व्यवस्था नहीं
बागेश्वर। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में शौचालय, पानी के साथ ही वाहनों के टायरों में हवा भरने की व्यवस्था नहीं है। कुछ पंपों ने हवा भरने वाली कंप्रेशर मशीन तो रखी है लेकिन वाहनों को हवा भरने की सुविधा नहीं दी जाती। वाहन संचालक और यात्री नियमों की जानकारी न होने के कारण इस सुविधा का लाभ उठाना तो दूर इसके बारे में पंप में मालूमात तक नहीं करते। जिम्मेदार महकमे हाथ पर हाथ धरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed