फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 players selected for zonal trial in under 19 cricket trial

अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल के लिए हुआ चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 players selected for zonal trial in under 19 cricket trial
बागेश्वर कर्म्याल एकेडमी में अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन बागेश्वर की ओर से अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल संपन्न हो गया है। कर्म्याल एकेडमी मंडलसेरा में हुए ट्रॉयल में जिले के उभरते हुए 37 क्रिकेटरों ने भागीदारी की, जिसमें से 18 सदस्यों का चयन जोनल स्तर के ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता कमल बिष्ट की देखरेख में खिलाड़ियों ने अपने खेल का नजारा पेश किया। जोनल स्तर में चयनित होने के लिए जिलेभर के खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगाया। चयनकर्ताओं ने बारीकी से सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा और 18 श्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम का चयन जोनल स्तर के लिए किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि चयन ट्रायल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चयनित खिलाड़ी काशीपुर में होने वाले ट्रायल में भागीदारी कर राज्य स्तरीय टीम में स्थान बनाने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को अंडर-16 के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। ट्रायल संपन्न कराने में सचिव रमेश सिंह दानू, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडे, हरीश रावल, संध्या थापा, हैरी कर्म्याल, सुंदर नेगी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
अभिषेक दफोटी, शुभम बिष्ट, दीपक सिंह देव, योगेश कांडपाल, रितिक लोबियाल, प्रेम दानू, मनोज सिंह, युवराज सिंह, शाश्वत ठाकुर, रोहित फर्स्वाण, नमन चौबे, अजय भट्ट, अंकित भाकुनी, मेहुल जोशी, दीपक मलयाल, तुषार बजेठा, हिमांशु तिवारी और महेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed