फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 passengers including driver drown in Max ditch

मैक्स खाई में गिरी चालक सहित 10 यात्री घायल

Wed, 05 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 05 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
10 passengers including driver drown in Max ditch
खाई में गिरी मैक्स जीप।  - फोटो : अमर उजाला
 दफौट से बागेश्वर को आ रही एक मैक्स मोहन नगर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक सहित 10 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दफौट से यात्रियों को लेकर एक मैक्स वाहन संख्या यूके 04टीए 0794 बागेश्वर की ओर आ रही थी। मोहननगर के समीप जीप एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। जीप के सड़क से उतरते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में स्यालडोबा निवासी चालक अशोक कुमार , ललित मोहन, राजेश कुमार, बहादुर राम, हैरोच पट्टा निवासी कमला देवी, सिमतोली निवासी बसंती देवी, चामी निवासी दीपक कुमार, रंजना,  किमोली निवासी जगत सिंह, घीड़ी निवासी मनोज कुमार  घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी घायलों को अन्य वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अब्बास ने बताया कि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। किसी भी घायल को भर्ती करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना का कारण कीचड़ में वाहन के रपटने को बताया जा रहा है। संयोग से वाहन सड़क से उतरने के बाद अटक गया। यदि वाहन इस स्थान पर नहीं अटकता तो सीधे 10 मीटर नीचे सड़क में गिरता जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वाहन के ऊपर ही अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed