{"_id":"837506ab25d1293065695d37ea21d138","slug":"10-day-free-health-camp-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 02 May 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी और बांबे हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से यहां जिला अस्पताल में 10 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डा. जेसी मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर अपने लक्ष्य पर कामयाब रहेगा। उन्होंने लोगों से शिविर का भरपूर लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
सीएमओ डा. मंडल ने कहा कि दूर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और जांच के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए यहां शिविर लगाया गया है। शिविर के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुभव का लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। शिविर में रोगियों के आपरेशन, उन्हें दवाएं भी नि:शुल्क मिलेंगी। उन्होंने विशेषज्ञ डाक्टरों को लोगों को हरसंभव सुविधा देने के निर्देश दिए। पहले दिन 130 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें 10 रोगियों के खून की जांच, 20 के अल्ट्रासाउंड, 15 की रसौली की जांच की गई।
विज्ञापन
विभिन्न रोगों के 20 रोगियों का शनिवार को आपरेशन किया जाएगा। डाक्टरों के अनुसार जांच में अधिकतर रोगी पथरी, गुर्दें में पित्त, नलियों में पथरी के रोगी मिले। वहां जिला अस्पताल के डा. केके सिंह, डा. एनएस टोलिया, बांबे हॉस्पिटल हल्द्वानी के डा. एमसी जोशी, केेडी रेड्डी, डा. रेनू अग्रवाल, डा. विकास सिंह, डा. ओम, पीआरओ पंकज चन्याल, कैंप मैनेजर पूरन सिंह मेहता, लोकेश सिंह, सुंदर बिष्ट, ललित, सविता, फराह खान, परविंदर आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन