{"_id":"5ab936134f1c1b5a598b630b","slug":"1-5-million-lost-in-greed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट के लालच में गंवाए 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट के लालच में गंवाए 15 लाख
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों के झांसे में आई एक महिला ने 15 लाख रुपये गंवा दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी नीमा अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दो माह पूर्व उसके मोबाइल पर महंगा गिफ्ट जीतने का मैसेज आया। जब महिला ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने दिल्ली एयरपोर्ट में सामान होने की बात कहकर महिला से 35 हजार रुपये अपने अकाउंट में मंगवा लिए।
विज्ञापन
इसके बाद भी सामान नहीं मिला। ठगों ने महिला को दोबारा फोन कर सामान इनकम टैक्स द्वारा पकड़े जाने और छुड़ाने के लिए 55 हजार रुपये की जरूरत बताई। ठगी से अनजान महिला ने यह रकम भी ठगों के खाते में भेज दी। ठगों ने कुछ न कुछ बहाने बनाकर महिला से 15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
इसके बाद भी गिफ्ट नहीं मिलने पर जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद महिला ने बागेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
साइबर अपराधी तमाम तरह के प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लोगों को इस तरह के झांसे में नहीं आना चाहिए। महिला की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है। - मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर