फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   1.30 crore to rejuvenate Bagnath temple

1.30 करोड़ से होगा बागनाथ मंदिर का कायाकल्प

Sat, 25 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 25 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
1.30 crore to rejuvenate Bagnath temple
बागनाथ मंदिर का विहंगम दृश्य - फोटो : अमर उजाला
 बागनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण कर कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है। शासन ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, धर्मशाला व संग्रहालय के निर्माण के लिए 1.30 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।      
विज्ञापन

      
जन-जन की आस्था के केंद्र भगवान शिव पौराणिक बागनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की कवायद तेज हो गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा अन्य कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। विभाग ने जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए शासन द्वारा 1.30 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।  
विज्ञापन



-काल भैरव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार       
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर में स्थापित काल भैरव मंदिर का भी कायाकल्प किया जाएगा। काल भैरव मंदिर की छत काफी जर्जर हालत में है। मंदिर के पुजारी चंचल गिरि ने बताया कि मंदिर की छत काफी पुरानी है तथा बीच से झुक गई है। बारिश में छत का पानी मंदिर के भीतर आता है। ऐसी स्थिति में छत के कभी भी गिरने का खतरा बना रहता है। शासन से धन स्वीकृत होने के बाद काल भैरव मंदिर की दशा में सुधार होने की उम्मीद जागी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन मुख्यमंत्री कर चुके हैं घोषणा       
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, संग्रहालय व धर्मशाला निर्माण तथा अन्य प्रस्तावित कार्य के लिए अब तक प्रदेश के तीन मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरीश रावत के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा कर चुके हैं। धन स्वीकृति के बाद मंदिर के सौंदर्यीकरण की उम्मीद जगी है। 

 
कोट.........
      
 - शासन ने बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, संग्रहालय निर्माण तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 1.30 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। आरईएस द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा। टेंडर के पश्चात जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।        
-चंदन राम दास, विधायक बागेश्वर      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed