{"_id":"60e0a24d8ebc3e22246ae018","slug":"1-21-crore-released-for-reconstruction-of-power-lines-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4299405131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए 1.21 करोड़ अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए 1.21 करोड़ अवमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की बिजली की लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 1.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि कांडा कमस्यार के रावतसेरा, खाती, सिमालय, चनतोला, नरगोली में बिजली की पुरानी लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ छह हजार रुपये की राशि स्वीकृत किए हैं। सरयूघाटी के रिखाड़ी, हरकोट, गांसी, लाहुर में बिजली की लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त रकम से कमस्यार क्षेत्र में 60 और सरयू घाटी में सौ नए पोल लगाए जाएंगे। पांच हजार मीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। कहा कि उक्त कार्य होने के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। विजली की लाइनों के पुनर्निर्माण के लिए रकम स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों ने सरकार और विधायक का आभार जताया है। (संवाद)
कपकोट ब्लॉक परिसर में मिलेगा ठंडा और साफ पानी
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के कर्मचारियों और रोजाना जरूरी काम से आने वालों को अब पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। ब्लॉक प्रमुख ने परिसर में स्वच्छ और ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया है, जिसका विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने शुभारंभ किया।
कपकोट को 1953 में ब्लॉक का दर्जा मिला था। वर्ष 1956 में ब्लॉक परिसर में पेयजल कनेक्शन जोड़ा गया था। पानी की लाइन होने के बावजूद लोग साफ पानी की मांग कर रहे थे। कर्मचारी जहां घर से पानी लाने को मजबूर थे, वहीं दूर गांवों से आने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रमुख ने वाटर कूलर लगवाया। शनिवार को वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए विधायक भौर्याल ने इसे बेहतरीन कदम बताया। शुभारंभ के मौके पर बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, सुरेश कांडपाल, गिरीश जोशी, प्रकाश जोशी, कवींद्र गढ़िया आदि मौजूद रहे।