फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people are affectet by rain

आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 13 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमरउजाला अमरोहा Updated Sun, 13 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
people are affectet by rain
अमरोहा के कैलसा क्षेत्र में बारिश के साथ गिरते ओले। - फोटो : amar ujala
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार देर शाम आसमान में काली घटाएं घिर आईं, जल्द ही बारिश होने लगी। तेज हवा से कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आलम ये था कि सड़क किनारे ठेले लगाए दुकानदार सड़क पर दौड़ने लगे। धनौरा हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। बीएसएनएल सेवा पर भी असर पड़ा।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, चिलचिलाती धूप निकली। शाम पांच के बजे बाद फिर काली घटा घिर आई। देर शाम साढ़े सात बजे फिर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी से सड़कों पर धूल उड़ने के साथ ही पेड़ की टहनियां जमीन से छूने लगीं। धनौरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ठेले व खोमचे वालों के तिरपाल-टीन आदि सामान सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर होर्डिंग्स उखड़ गए। हसनपुर रोड पर कई जगह पेड़ गिरे। हालांकि जनहानि की सूचना नहीं मिली है। इतना ही नहीं बिजली के खंभे गिरने से लाइनें टूट गईं, जिससे नगर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। अवर अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि गजरौला के भानपुर, सुल्ताननगर, फाजलपुर समेत करीब 10 से 12 स्थानों पर बिजली के पोल गिरने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की खराबी की वजह से रात भर आपूर्ति ठप रहने की आशंका है। ट्रांसमिशन के अवर अभियंता सोहनलाल पारिंद्रा ने बताया कि सिम्भावली से 132 केवी को बिजली दी जाती है। मौसम की खराबी की वजह से सिम्भावली से ब्रेकडाउन ले लिया गया है, फिलहाल नगर में पोल गिरने से रात में आपूर्ति ठप रहने की आशंका है। 


नेशनल हाईवे पर कार पर गिरा बीकानेर का बोर्ड 
गजरौला। गजरौला के टीचर कालोनी निवासी अखिलेश पुत्र सुरेंद्र कार से अपने मित्र गौरव सिद्घू, विवेक शर्मा, अनिकेत रजबपुर से गजरौला आ रहा था। कार अखिलेश ड्राइव कर रहा था। बीकानेर रेस्टोरेंट के पास जब कार पहुंची। उसी समय आंधी के चलते रेस्टोरेंट का बोर्ड कार पर जा गिरा। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसा टल गया। कार में बैठे लोगों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed