फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   khulase ki aawaj uthai

छात्र दीपेंद्र की हत्या के खुलासे की आवाज उठाई

Tue, 15 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 15 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
khulase ki aawaj uthai
क्राइम - फोटो : crime
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अभी तक छात्र दीपेंद्र की हत्या का खुलासा न होने पर टीपीनगर चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में टीपीनगर पुलिस पहुंची और चौकी इंचार्ज ने ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। इस दौरान तकरीबन 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा।  
विज्ञापन


केएसके एकेडमी में हुई छात्र दीपेंद्र की हत्या का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे खफा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टीपीनगर चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भाग संयोजक नरेंद्र धारीवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हत्या के पंद्रह दिन बाद भी खुलासा करने में दिलचस्पी नहीं ली है। पुलिस मृत छात्र पर प्रेमप्रसंग का लांछन लगाकर बदनाम करना चाह रही है। जिला संयोजक गौरव गुर्जर और जिला सहसंयोजक सचिन चौधरी ने हाईवे जाम के दौरान ग्रामीणों, मृतक छात्र के परिजन, किसानों व छात्रों पर दर्ज की रिपोर्ट भी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तावनी दी कि, अगर केस का खुलासा नहीं हुआ तो एबीवीपी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। इधर, बाद में पहुंचे चौकी इंचार्ज ने ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। जाम लगाने वालों में नितिन चौधरी, अतुलेश भारद्वाज, विपिन, अमन, अंकुर गुर्जर, प्रेम नारायण, बलवान सिंह, विवेक चौहान, रिंकू सैनी, दिवाकर सैनी, सिद्घांत रस्तौगी, विष्णु प्रजापति, रोहित कुमार, नीटू नागर, अजित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed