{"_id":"6574ad3dd9ae43af0e0579bb","slug":"youth-worked-hard-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-5793-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा के छोटे मैदान में क्रिकेट खेलकर एकता ने हासिल किया ऊंचा मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा के छोटे मैदान में क्रिकेट खेलकर एकता ने हासिल किया ऊंचा मुकाम
Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। टी-20 विश्व कप में अपनी फिरकी से हैट्रिक करने वाली विश्व की पहली महिला गेंदबाज बनने, चार बार एशिया कप की सदस्य बनने, उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की पहली महिला कप्तान बनने सहित कई उपलब्धियां हासिल कर चुकीं अल्मोड़ा की एकता बिष्ट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अब वह विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में आरसीबी के लिए खेलकर धमाल मचाएंगी। उन्हें आरसीबी ने 60 लाख रुपये में खरीदा है।
अल्मोड़ा की एकता का बचपन से ही क्रिकेट में भविष्य बनाने का सपना था जो उन्होंने अपने दम पर पूरा किया है। नगर के हुक्का क्लब के छोटे खेल मैदान में उन्होंने क्रिकेट खेला। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने गुरु और कोच लियाकत अली ने उन्हें तराशा और वर्ष 2011 में उनका चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर कई रिकार्ड अपने नाम किए। वह वर्ल्ड कप 2017 में उपविजेता टीम की सदस्य रह चुकी हैं।
वर्ष 2012 में वर्ड टी-20 विश्व कप में वह हैट्रिक लेने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। इसके अलावा भी उनके नाम कई रिकार्ड हैं। अब उनका चयन विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलने के लिए हुआ है। पिछली बार नीलामी से चूकी एकता को आरसीबी ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। उनके पिता कुंदन सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं जबकि माता तारा बिष्ट गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके भाई विनीत बिष्ट ने कहा कि निश्चित तौर पर वह बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे देश और विश्व में रोशन करेंगी।