फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Protest Over Sena Bharti

सेना की भर्ती शुरू नहीं होने से रानीखेत के युवाओं का भी चढ़ा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth Protest Over Sena Bharti
भर्ती नहीं होने से आक्रोशित रानीखेत के युवा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो साल से सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से युवाओं में भारी नाराजगी है। युवाओं का कहना है कि पूर्व में हुई सेना भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा डेढ़ साल बाद भी आयोजित नहीं की गई है। सुभाष चौक पर युवाओं की बैठक में तय हुआ कि 11 मई को रानीखेत में हुंकार रैली निकाली जाएगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। गांव-गांव में भर्ती के लिए जुटे युवाओं को भी संगठित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती नहीं होने के कारण उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। युवा संघर्ष समिति से जुड़े युवाओं ने सुभाष चौक में बैठक कर कहा कि सरकार ने कोरोना के दो साल बाद भी सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बैठक में तय हुआ कि 11 मई को नगर में हुंकार रैली आयोजित की जाएगी। कहा कि इसके बाद भी सेना भर्ती प्रक्रिया भर्ती की लंबित लिखित परीक्षा नहीं कराई गई तो युवा संगठित होकर आंदोलन शुरू करेंगे। वहां पर पवन चौधरी, हरीश कुमार, राहुल बोरा, खजान नेगी, विजय बिष्ट, अमन पांडे, कमल मेहरा, हेमंत बिष्ट, कमल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed