फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth giving tribute to fellow

एसएसबी के हवलदार की यूपी में ट्रेन से गिरकर मौत

Sun, 12 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Youth giving tribute to fellow
साथी को श्रद्धांजलि देते जवान - फोटो : अमर उजाला

धौलछीना (अल्मोड़ा)। चुनाव ड्यूटी पर गए एसएसबी के हवलदार की मुगलसराय में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हवलदार की इसी महीने शादी होनी थी। घटना की जानकारी मिलने पर हवलदार के घर कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सेराघाट स्थित श्मशान घाट में जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन


धौलछीना क्षेत्र के ग्राम बबुरिया नायल निवासी राजेंद्र सिंह माहरा (28) एसएसबी में बांका (बिहार) में तैनात थे। उनकी यूपी में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कालिता ने बताया कि वह नौ मार्च को यूपी में चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे थे। मुगलसराय के पास रात में वह ट्रेन से गिर पड़े। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएसबी ने हवलदार राजेंद्र की मौत की खबर बबुरिया नायल धौलछीना में रहने वाले उनके परिजनों को दी। पिता सोबन सिंह, माता गंगा देवी, दो बहनों को रो-रो कर बुरा हाल है। राजेंद्र की दो बहने भी हैं। वह सबसे बड़े थे। परिजनों ने बताया कि हवलदार राजेंद्र की मार्च में शादी होने थी। शादी की बात पक्की भी हो गई थी लेकिन इससे पहले बेटे की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजेंद्र पिछले साल अपनी छोटी बहन की शादी में घर आए थे। रविवार को सेराघाट स्थित श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई है। अल्मोड़ा से आए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जीसी पांडे के नेतृत्व में जवानों में उन्हें अंतिम विदाई दी।


ज्योलीकोट (नैनीताल)। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद सहायक सब इंस्पेक्टर हीरा बल्लभ भट्ट को रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक आवास पर भीड़ के बीच ‘हरीश तेरा ये बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा हरीश तेरा नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’ आदि नारों की बीच शहीद की अंतिम यात्रा निकली। बीते दिवस सुकमा में हुए नक्सली हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें स्थानीय निवासी हीरा बल्लभ भट्ट भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed