फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth furious for being prevented from entering the stadium

स्टेडियम में प्रवेश से रोकने पर भड़के युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth furious for being prevented from entering the stadium
अल्मोड़ा में प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्टेडियम में खेल प्रेक्टिस को पहुंचे युवाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर विवाद हो गया। सुरक्षा गार्ड के युवाओं को मैदान में प्रवेश से रोकने पर युवा भड़क गए। युवाओं ने नगर मेें जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में खेल विभाग की ओर से उन्हें प्रशिक्षण की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के सेना में जाने की तैयारी समेत अन्य खेल प्रशिक्षण के लिए कुछ युवा स्टेडियम पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवाओं को वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। बगैर शुल्क के स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही। जिससे युवा भड़क गए। युवाओं ने नगर की ओर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इधर बाद में युवाओं की वार्ता जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा से हुई। वर्मा ने बताया कि स्टेडिय में प्रवेश के लिए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत शुल्क निर्धारित किया गया है। एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए 150 रुपये शुल्क देना होता है। उन्होंने बताया कि युवाओं ने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। जिसके बाद 41 युवाओं को प्रशिक्षण की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए 150 रुपये शुल्क अनिवार्य है। लेकिन 41 युवाओं को अनुमति दे दी गई है। पर उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश आए तो युवाओं से शुल्क लिया जाएगा। फिलहाल वह बृहस्पतिवार से निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीएल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed