फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth dies from consuming poison

विषाक्त पदार्थ का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth dies from consuming poison
अल्मोड़ा। युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ताकुला ब्लॉक के ढौल गांव निवासी पवन सिंह भंडारी (21) ने सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ताकुला स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाए।
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। प्रभारी कोतवाल अंबी राम आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed