{"_id":"6579e30debf76092d40e6fa9","slug":"youth-demonstrated-against-contractual-appointment-almora-news-c-232-1-alm1001-5944-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ठेके पर नियुक्ति के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ठेके पर नियुक्ति के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन
Wed, 13 Dec 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते युवा। संवाद
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में ठेके पर हो रही नियुक्तियों का विरोध करते हुए जिले के युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के लिए बाहर की कंपनी को ठेका दिया जा रहा है जो कर्मियों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने संविदा पर कर्मियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की।
बुधवार को जिले के युवा बड़ी संख्या में विनय किरौला के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर कर्मियों को ठेके पर नियुक्ति दी जा रही है। बाहर की कंपनी को ठेका दिया गया है जो कर्मियों को मामूली वेतन देकर उनका शोषण कर रही हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में संविदा या स्थाई तौर पर कर्मियों की नियुक्ति की मांग की। इस दौरान प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा के माध्यम से सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी दी कि अगर जल्द ठेकेदारी प्रथा बंद नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। यहां निरंजन पांडे, राजेन्द्र लटवाल, राहुल बिष्ट, शेखर भट्ट, विनोद जोशी, मनीष बिष्ट, हरीश बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, मोहन सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद