{"_id":"5ed6518d8ebc3e909726ab6d","slug":"youth-congress-workers-protest-almora-news-hld384893913","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। छोटे व्यापारी, उद्योग और किसानों को त्वरित लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में धरना दिया। नगर के अलावा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में भी सांकेतिक धरना दिया।
कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में धरने के दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश में कोरोना सेंटरों की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हर वर्ग की आवाज को सरकार तक पहुंचाएगी। जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि सरकार को प्राइवेट विद्यालय और जिम में काम करने वाले लोगों के लिए स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें राहत पहुंचानी चाहिए।
धरने पर जिलाध्यक्ष निर्मल रावत समेत युकां अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, जागेश्वर युकां अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह बैठे। इसके अलावा सोमेश्वर विधानसभा में युकां विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, रानीखेत विधानसभा में परमजीत मेहरा, रोहित नेगी, द्वाराहाट विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष दीपक नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, सल्ट विधानसभा में विजय उनियाल के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया।