फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth compettition orgnised in district.

Almora News: अल्मोड़ा बना बैडमिंटन चैंपियन

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
youth compettition orgnised in district.
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 एकल और युगल वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा ने जीता। युगल वर्ग में कल्पना दानू और निकिता खेतवाल, सिद्धार्थ रावत और आदित्य कनवाल की जोड़ी तो एकल वर्ग में सिद्धार्थ रावत विजेता रहे।
विज्ञापन

शनिवार को हुए बालक वर्ग के एकल मुकाबले में अल्मोड़ा के सिद्धार्थ रावत ने जिले के ही आदित्य कनवाल को 19-21,21-19 और 21-19 अंकों से हराया। बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में अल्मोड़ा की कल्पना दानू और निकिता खेतवाल की जोड़ी ने देहरादून की आराध्या और कशिश की जोड़ी को 21-15,19-21, 21-11 से हराया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के युगल मुकाबले में अल्मोड़ा के सिद्धार्थ और आदित्य कनवाल की जोड़ी ने पिथौरागढ़ के सचिन और कैलाश की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 18-21,21-12, 22-20 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, राजेंद्र तिवारी, हरीश कनवाल, भूपेंद्र भोज, नरेंद्र रावत, महेंद्र डसीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed