{"_id":"609c1c358ebc3e25fd715b45","slug":"youth-agitated-for-getting-line-shifted-in-vaccination-center-almora-news-hld4241734118","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र की लाइन शिफ्ट करवाने में भड़के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र की लाइन शिफ्ट करवाने में भड़के युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा स्थित टीकाकरण केंद्र में बुधवार को युवाओं की लाइन शिफ्ट करवाने पर बवाल हो गया। लाइन शिफ्ट करवाने पर कुछ युवा वहां तैनात स्वास्थ्य और सुरक्षा कार्मिकों पर भड़क गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया। काफी देर हुए हंगामे के बाद मामला शांत हो गया।
मालूम हो कि बीते 10 मई से जिले में युवाओं यानी 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके बाद से ही टीकाकरण केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ रही है। लंबी कतार के बीच लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। टीका लगवाने पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए केंद्र में युवाओं के लिए अलग और अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। बुधवार को भी केंद्र में सुबह से ही भारी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। जानकारी के अभाव में केंद्र पहुंचे युवा दूसरे कक्ष के सामने लाइन में लग गए। केंद्र में तैनात सुरक्षा कर्मी ने चयनित केंद्र के बाहर लाइन लगाने के लिए कहा। अचानक लाइन शिफ्ट कर दूसरे केंद्र में लाइन लगाने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर से उधर भागे। जिसके चलते आगे खड़े कई लोग पीछे और पीछे के लोग आगे हो गए। इसपर केंद्र में युवा भड़क गए। बताया जा रहा है कि कुछ देर स्वास्थ्य कार्मिकों और सुरक्षा कार्मिकों के साथ युवाओं की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मामला बढ़ने पर पुलिस बुलवानी पड़ी। इस दौरान बमुश्किल मामला शांत हुआ। लोगों का आरोप है कि केंद्र में पहले से ही स्थान चयनित होने की सूचना नहीं दी जा रही थी। जिसके चलते वह अन्य दिन जिस कक्ष में टीका लगाया जाता था वहीं खड़े हो गए।
1046 युवाओं को लगा टीका
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को विभिन्न केंद्रों में कुल 1046 युवाओं यानी 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुल 13 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों में भारी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। इन केंद्रों में युवाओं की लंबी लाइन लगी रही।