{"_id":"672ba94ec03749ef3007e618","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-8-1-hld1028-456373-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती रैली दो दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती रैली दो दिसंबर से
Wed, 06 Nov 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत की ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से प्रतिभावान युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन रैली दो से पांच दिसंबर तक नरसिंह ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के कमान अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयन रैली सभी राज्यों के सभी जातियों के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी की उम्र 02 दिसंबर 2024 को 8 से 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम पांचवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा तथा वार्षिक बीमा आदि की निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जबकि आवश्यक शर्तें पूरी होने पर 17 वर्ष छह माह की आयु के बाद सेना में भर्ती और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में सेना का प्रतिनिधित्व करने का मौका कैडेट्स को मिलेगा। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह सेना भर्ती न होकर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया है।
ये दस्तावेज लाने जरूरी
शैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।
ये होगा शारीरिक मापदंड
उम्र वर्ग-- ऊंचाई -- वजन
08 वर्ष-- 134 सेमी -- - 29 किग्रा
09 वर्ष-- 139 सेमी -- 31 किग्रा
10 वर्ष-- 143 सेमी -- 34 किग्रा
11 वर्ष-- 150 सेमी -- 37 किग्रा
12 वर्ष-- 153 सेमी -- 40 किग्रा
13 वर्ष-- 155 सेमी -- 42 किग्रा
14 वर्ष-- 160 सेमी -- 47 किग्रा
दलालों से दूर रहने की नसीहत : आर्मी ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के ऑफिसर कमांडिंग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती खिलाड़ियों के चयन के लिए है और इसमें किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को दलालों से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि ठगी या अन्य धोखाधड़ी से बचा जा सके। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने, ठहरने और खाने का खर्च खुद वहन करना होगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के लिए आवश्यकतानुसार दूसरी कंपनी में भी स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के कमान अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयन रैली सभी राज्यों के सभी जातियों के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी की उम्र 02 दिसंबर 2024 को 8 से 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम पांचवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा तथा वार्षिक बीमा आदि की निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जबकि आवश्यक शर्तें पूरी होने पर 17 वर्ष छह माह की आयु के बाद सेना में भर्ती और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में सेना का प्रतिनिधित्व करने का मौका कैडेट्स को मिलेगा। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह सेना भर्ती न होकर खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लाने जरूरी
शैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।
ये होगा शारीरिक मापदंड
उम्र वर्ग
08 वर्ष
09 वर्ष
10 वर्ष
11 वर्ष
12 वर्ष
13 वर्ष
14 वर्ष