फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: प्रतिभागियों को श्री अन्न फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी

Sat, 08 Mar 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में श्री अन्न (मिलेट्स) उत्पादन एवं उत्पाद विषय पर अधिकारी, कर्मचारियों का दो दिनी अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिभागियों को श्री अन्न फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

समन्वयकों ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के विकसित मिलेट थ्रेशर और उच्च उपजशील, जल्दी पकने वाली और रोग प्रतिरोधक प्रजातियों को अपनाने पर जोर दिया ताकि इन फसलों की बढ़ती हुई मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को श्री अन्न (मिलेट्स) से संबंधित नवीनतम तकनीकों जैसे उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सश्य तकनीकी, फसल सुरक्षा, मूल्यवर्धन और कटाई उपरांत प्रसंस्करण की व्याख्यानों और भ्रमण के माध्यम से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेट्स के साथ ही प्रतिभागियों को संस्थान की अन्य उन्नत तकनीकों जैसे जल प्रबंधन, संरक्षित खेती एवं उन्नत बीजोत्पादन आदि के बारे में भी प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से प्रायोगिक जानकारी दी ताकि इनके इस्तेमाल से कृषकों की आय में वृद्धि की जा सके। संचालन डाॅ. कुशाग्रा जोशी और महेंद्र सिंह भिंडा ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय के अधीन कार्यरत समूह बी और समूह सी स्तर के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed