{"_id":"68166273119dbb80a9028414","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-127641-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा चैलेंजर को 252 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा चैलेंजर को 252 रन से हराया
Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नर सिंह ग्राउंड में चल रही अंडर 19 पुरुष जिला लीग में शनिवार को रानीखेत क्रिकेटर्स और अल्मोड़ा चैलेंजर के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रानीखेत क्रिकेटर्स ने 252 रन से जीत दर्ज की। रविवार को लीग का फाइनल मैच रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब के बीच होगा।
शनिवार को अल्मोड़ा चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.4 ओवर में 354 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रानीखेत क्रिकेटर्स के मानव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। साथ ही गौरव शर्मा ने सर्वाधिक 44 की पारी खेली। अल्मोड़ा चैलेंजर के लिए गौरव ने तीन विकेट और मोहित-पीयूष ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर की टीम 19.4 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अल्मोड़ा चैलेंजर के रुद्रा ने 21, रुद्राक्ष कनवाल ने 20 रन बनाए। रानीखेत क्रिकेटर्स के तुल्यांस ने चार विकेट, मनीष ने तीन विकेट और मयंक ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर विजय आर्या और सूरज रहे। साथ में रोहित ने स्कोरर की भूमिका निभाई। वहां संजय मेहरा, हेमंत बिष्ट, हर्ष गोयल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, जयंत रौतेला, तरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।