{"_id":"68150a15af16b17a040de3de","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-127608-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 62 रनों से रानीखेत क्लब की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 62 रनों से रानीखेत क्लब की टीम विजेता
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां नरसिंह ग्राउंड में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से चल रही अंडर-19 पुरुष जिला लीग के तहत शुक्रवार को रानीखेत क्लब और मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमीे के बीच क्रिकेट मैच हुआ। रानीखेत क्लब ने मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा को 62 रनों से हराया।
शुक्रवार का मैच 20-20 ओवर का खेला गया। इसमें मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रानीखेत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 117 रन बनाए। रानीखेत क्लब के विनय ने नाबाद 31 रन, अरमान ने 23 रन और सौरभ ने 22 रनों की पारी खेली। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए मोहित, सावन और सुमित गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरी पारी में 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 11.2 ओवर में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के सुमित ने 19 रन बनाए। रानीखेत क्लब के सौरभ और हर्षवर्धन ने 3-3 विकेट और रितिक एवं अरमान ने 2-2 विकेट लिए। मैच के अंपायर विजय आर्या, सौरभ और स्कोरर रोहित रहे। इससे पहले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संजय मेहरा, हेमंत बिष्ट, हर्ष गोयल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, दीप उपाध्याय, पंकज जोशी आदि कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। शनिवार को रानीखेत क्रिकेटर्स एवं अल्मोड़ा चैलेंजर के बीच मैच होगा।