फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: मेहरा स्पोर्ट्स ने जीता पहला मुकाबला

Mon, 28 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की अंडर-19 जिला लीग मैचों का सोमवार को आगाज हो गया हैं। उद्घाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता। नरसिंह ग्राउंड में पहला मैच क्लब केआरसी और मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्लब केआरसी की टीम 20.1 ओवरों में 108 रन बनाए और ऑल आउट हो गयी।
विज्ञापन

क्लब केआरसी के दिव्यांश ने 30 और अभिनव ने 20 रन बनाए। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए सावन, दक्ष व मोहित ने 3-3 विकेट, जबकि तंजील ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 12 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के आदित्य ने 45 और अर्जुन धौनी ने अपनी टीम के लिए 26 रन की नाबाद पारी खेली। क्लब केआरसी के मानवेंद्र ने 2 विकेट लिये।
विज्ञापन

इससे पहले उद्घाटन केआरसी के कमांडेंट संजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर की भूमिका में विजय आर्या व मानस रहे। वही सौरभ ने स्कोरर की भूमिका निभाई। वहां एसोसिएशन के संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, पंकज जोशी आदि कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। मंगलवार को दूसरा मैच रानीखेत क्रिकेटर्स एवं सर्विसेज क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed