फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: बारिश ने रोका मैच, अंडर 19 क्रिकेट लीग में बने दो विजेता

Sun, 04 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 04 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
रानीखेत में आयोजित अंडर 19 लीग की विजेता टीम के खिलाड़ी और अतिथि। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नर सिंह ग्राउंड में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। इसके बाद रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रानीखेत क्रिकेटर्स की पूरी टीम 39.5 ओवर में 265 रनों पर ऑल आउट हो गई। रानीखेत क्रिकेटर्स के मयंक ने 56 रन, शब्द ने 41 रन, मनीष चंद्र ने 38, पर्व ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

रानीखेत क्लब के हर्षवर्धन ने तीन विकेट, धीरज, रित्विक और सौरभ ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब की टीम ने 4.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय और सूरज ने अंपायर तो रोहित ने स्कोरर की भूमिका निभाई। मानव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। हर्षवर्धन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।

क्लब केआरसी की टीम को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट कुमाऊं और नागा रेजिमेंट संजय कुमार यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
वहां एसोसिएशन संरक्षक संजय मेहरा, अनिल गोयल, अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed