फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth activity in district.

Almora News: अल्मोड़ा स्टेडियम में बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे तैयार

Tue, 31 Dec 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
अल्मोड़ा। खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल कोर्ट नए स्वरूप में नजर आएगा, खेल विभाग ने इसकी पहल शुरू कर दी है। 20 लाख रुपये से कोर्ट में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे जिले की खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट में रोजाना 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। कोर्ट क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। कोर्ट की चहारदीवारी नहीं होने से लावारिस पशु गंदगी फैला रहे हैं। बास्केटबॉल कोर्ट में दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान तक नहीं है। ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान दर्शक खुल कर खेलों का आनंद नहीं उठा पाते। खेल विभाग की ओर से अब 20 लाख की लागत से कोर्ट का सुधारीकरण, चहारदीवारी और दर्शकदीर्घा का निर्माण होगा। इसका सीधा लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

- खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए खेल विभाग प्रयास कर रहा है। बास्केटबॉल कोर्ट सुविधाओं का विस्तार होने से खिलाड़ी बेहतर तरीके से खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशी आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed