फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youngsters running two wheelers without helmets

बगैर हेलमेट के दोपहिया दौड़ा रहे युवा

Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youngsters running two wheelers without helmets
अल्मोड़ा में एक स्कूटी पर बैठीं तीन सवारियां। - फोटो : amar ujala

यातायात नियमों के अनुसार बगैर हेलमेट के वाहन चलाना गैर कानूनी होने के साथ ही दुर्घटनाओं को भी दावत देता है, लेकिन नगर में सीपीयू और यातायात पुलिस की नजरों से बचकर अभी भी कई लोग बगैर हेलमेट के वाहन चलाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। तीन सवारियां भी धड़ल्ले से चल रही हैं। नियमों को ठेंगा दिखा रहे लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दो माह पहले नगर में सीपीयू भी तैनात की गई थी। सीपीयू द्वारा लगातार नगर में नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। बावजूद इसके कई लोग सीपीयू की नजरों से बचकर बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। मालरोड में ही दिन में कई बार खासकर युवा बगैर हेलमेट के तेज गति से वाहन चलाते दिख रहे हैं। यही हाल तीन सवारी बैठाने वालों का भी है।
विज्ञापन


मालरोड में शनिवार को तीन सवारी वाले दोपहिया वाहन भी दिखाई दिए। इस दौरान सीपीयू किसी अन्य मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। अभी बीते दिन धौलछीना मार्ग पर काचुला पुल के पास तीन युवक एक बाइक में बगैर हेलमेट के तेज गति से चल रहे थे और सामने से आ रहे मैक्स वाहन से जा टकराए। जिसमें बाइक में सवार दो युवकों को गंभीर चोट पहुंची। इधर एसएसपी पीएन मीणा ने सीपीयू और यातायात पुलिस को लगातार चेकिंग अभियान जारी रखने और बगैर हेलमेट तेज गति से वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा दोपहिया चलाने और नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed