फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   You are the master of the Holi celebration ..

तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में ...

Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 11 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
You are the master of the Holi celebration ..
नंदादेवी मंदिर में होलिकोत्सव के दौरान होली गाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय होलिकोत्सव के अंतिम दिन रविवार को खूब अबीर-गुलाल उड़ा। सुबह 11 बजे सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकला। जुलूस में महिलाएं होली गीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रही थीं। सेना के सीओ की पत्नी नमिता मिश्रा ने जुलूस का उद्घाटन किया। शाम को होलिकोत्सव का समापन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान 
विज्ञापन

ने किया।

सांस्कृतिक जुलूस  गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचा। जुलूस में शामिल महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। महिला होल्यारों ने तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊं इनको पूंजू आज होली के दिनन में..., आज हमर घर होली आई रै..., सिद्धि को दाता विध्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन, हां-हां छैला ना खेलो होली... आदि गीत गाए। जुलूस में जोहार कालोनी खत्याड़ी, मां दुर्गा शक्ति टीम, मल्ला गल्ली जाखनदेवी, मातृशक्ति खत्याड़ी, रैलापाली, सरसों गांव न्यू कालोनी, स्यूनराकोट जाखनदेवी, सरकार की आली, जन शिक्षण संस्थान धारानौला, नैनीताल, हल्द्वानी, दन्यां की टीमों ने सांस्कृतिक जुलूस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग, नृत्य, होली गीतों की प्रस्तुति दी। एक महिला होल्यार वायु सेना के जांबाज पायलट अभिनंदन की वेशभूषा में दिखी। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, कुंभ मेला, राजनीति पर आधारित स्वांग प्रस्तुत किए। एक टीम के लिए 15 मिनट का समय तय था। जुलूस और प्रतियोगिता के निर्णायक अनिल सनवाल, शीला पंत, दीप जोशी, राजेंद्र टम्टा, प्रकाश बिष्ट, प्रो. इला साह, सुंदर लटवाल, सुमन सनवाल थे। कार्यक्रम का समापन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। उन्होंने महिला कल्याण संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए अपनी ओर से 10 हजार रुपये की सहायता भी दी। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने टीमों और अतिथियों का स्वागत किया। पुष्पा सती ने सभी का आभार जताया। संचालन मीता उपाध्याय ने किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, प्रताप सत्याल, मनोज सनवाल, त्रिलोक जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सूरज सिराड़ी, इंदर सिंह, गोविंद मेहता, सुरेश भट्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed