{"_id":"6ac68d179ff9d9a2cf05980a","slug":"yogesh-won-a-bronze-medal-at-the-state-judo-competition-almora-news-c-232-1-shld1002-149624-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राज्य जूडो प्रतियोगिता में योगेश ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राज्य जूडो प्रतियोगिता में योगेश ने जीता कांस्य पदक
Wed, 07 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोच के साथ पदक विजेता योगेश सिंह सिजवाली
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा के मुए-थाई छात्र योगेश सिंह सिजवाली ने राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तृतीय स्थान) अपने नाम किया है। नैनीताल के हल्द्वानी स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में योगेश ने अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व किया था।
इससे पूर्व उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया था। मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि योगेश की इस शानदार उपलब्धि से स्टेडियम और खेल विभाग का गौरव बढ़ा है। योगेश की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, ताइक्वांडो कोच विक्रम सिंह भंडारी, अल्मोड़ा जूडो कोच राजेंद्र कुमार जोशी, टीम प्रभारी राजू महंत आदि ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।