फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yoga in Almora

कोरोना महामारी के चलते लोगों ने घरों और मोहल्लों में किया योगाभ्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Yoga in Almora
राम सिंह धौनी पार्क सैकुड़ा में योग कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिं - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/दन्यां। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने घरों और मोहल्लों में योगाभ्यास किया। कई संस्थाओं ने ऑनलाइन कार्यक्रम भी किए।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि योग विभाग की ओर से एसएसजे परिसर में ऑनलाइन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग कराया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने किया। परिसर निदेशक प्रो. बिष्ट ने कहा कि एक माह तक योग शिविर आयोजित करना सराहनीय है। विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि विवि के 300 प्रशिक्षुओं ने 21 मई से 21 जून नौ हजार शिविर आयोजित किए। विभाग के फेसबुक से योग विशेषज्ञों, आध्यात्मिक संतों के 200 से अधिक व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों, शिक्षकों, व्याख्याताओं को ई-प्रमाण पत्र, नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ई-प्रमाण पत्र दिए गए। रजनीश जोशी ने संचालन किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. लल्लन सिंह, चंदन लटवाल, गिरीश अधिकारी, ललित, रजनी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में भी लोगों ने दूरी बनाकर योगाभ्यास किया। शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। योगनिलयम संस्था की ओर से भी ऑनलाइन योग शिविर आयोजित किया गया। संस्था के डॉ. प्रेमप्रकाश पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनीष जोशी, अनिल कांडपाल, पंकज कांडपाल, आशीष जोशी आदि थे। एनटीडी स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी के कार्मिकों घर पर अपने परिजनों के साथ योगाभ्यास किया। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग पीठ ने स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी पार्क सैकुड़ा में योग किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन में योग करे। विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य महिमा बिष्ट, मुख्य योग शिक्षक रूप सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र बहुगुणा, खष्टी बसेड़ा, पूजा सिराड़ी, बीएस खाती आदि थे। सांई मदिर में योग दिवस पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल को सम्मानित किया गया। उन्होंने मंदिर समिति को 50 मास्क भी भेंट किए। राम मंदिर दन्यां में योग शिक्षक मनोज पंत ने लोगों को योगाभ्यास कराया। खेल मैदान सोमेश्वर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। एपीओ भूपेंद्र जोशी, भगवत सनवाल, राजू मनराल, पप्पू भोजक, नीरज जोशी, त्रिभुवन बोरा, संदीप बोरा आदि थे। मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी के नेतृत्व में धौनीगाड़ में कार्यक्रम हुआ। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन बच्चों को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य अशोक वर्मा ने योग का महत्व बताया।

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में योग कार्यक्रम का शुभारंभ करते परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, योग वि

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में योग कार्यक्रम का शुभारंभ करते परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, योग वि- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed