फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yoga Camp in Almora

आओ हम सब योग करें अभियान के होंगे सुखद परिणाम: डॉ. रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Yoga Camp in Almora
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के योग विज्ञान विभाग की ओर से आओ हम सब योग करें अभियान चलाया जा रहा है। बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य वक्ता आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी और कार्यक्रम अध्यक्ष एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने योग विज्ञान विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि विभाग समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रहा है। आओ हम सब योग करें अभियान का सुखद परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आयुर्वेद विवि के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी ने योग और आयुर्वेद का महत्व बताया। कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि योग विज्ञान विभाग समाज और देश की उपयोगिता को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग विभागाध्यक्ष डॉ. भट्ट योग भूषण अवार्ड से सम्मानित
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को मधुमेह एजुकेशनल एवं रिसर्च फाउंडेशन, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान के तहत योग भूषण अवार्ड से सम्मानित किया है।
विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट और सामाजिक उपयोगिता को लेकर किए जा रहे कार्यों के लिए देश के 20 लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है। डॉ. भट्ट पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके है। योग पर उनकी दर्जनभर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके है। इससे पूर्व उन्हें उत्तराखंड योग रत्न, महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान, कुमाऊं गौरव सम्मान, राधाकृष्णन अवार्ड्स भी मिल चुका है।

मधुमेह एजुकेशनल एवं रिसर्च संस्था के संयोजक डॉ. नीरज शुक्ला, अध्यक्ष प्रो. केशव शर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रो. अविनाश मिश्रा, सचिव प्रो. नीरज तिवारी ने उन्हें यह सम्मान दिया है। उनकी उपलब्धि पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, निदेशक प्रो. नीरज तिवारी, विवि के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed