{"_id":"647a30aeec02972b49002f9a","slug":"yoga-camp-in-almora-almora-news-c-8-1-157873-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दो दिवसीय जज प्रशिक्षण कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दो दिवसीय जज प्रशिक्षण कोर्स शुरू
Fri, 02 Jun 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
योगासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। योग नीलियम शोध संस्थान और उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से धारानौला में दो दिनी राज्य स्तरीय जज प्रशिक्षण कोर्स शुरू हो गया है।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. कपिल शास्त्री, कुमाऊं प्रभारी भास्कर ओली, योग नीलियम के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय ने इस शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का प्राण है। योग हमारे जीवन का मूलभूत आधार है। आयोजन सचिव कमल कुमार बिष्ट, जसोद सिंह बिष्ट, डॉ. प्रेमप्रकाश पांडे ने कपिल शास्त्री, सीमा जोहर, भास्कर ओली को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योगासन के विभिन्न नियमों, बतौर जज निर्णय अंक देने के तरीके बताए गए। विमला साही ने संचालन किया। इस दौरान हर्षिता शर्मा, डॉ. ज्योति चुफाल, नवीन बोरा, दीपिका अधिकारी, सूरज सिंह, चंदन सिंह, अनंत बिष्ट, हिमांशु परगाई आदि मौजूद थे।
छात्राओं ने सीखे योग के गुर
अल्मोड़ा। पतंजलि योगपीठ की ओर से महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। छात्राओं ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य लीला संगेला जोशी ने एडवांस आसन समेत अन्य आसनों का अभ्यास कराया। वहां हुई बैठक में योग दिवस पर 21 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम भी तय किए गए। कार्यक्रम में तहसील प्रभारी मंजू जोशी, प्रधानाचार्य रेखा असवाल, जिला प्रभारी माया भोज, मंजू नेगी, अर्चना कोठारी, रुचि दूबे, कमला बिष्ट, आशा भोज, तुलसी सिराड़ी आदि मौजूद थे।