फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   X-ray machine from six months off

एक्सरे मशीन छह महीने से बंद 

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, रानीखेत  (अल्मोड़ा)।
ब्यूरा/अमर उजाला, रानीखेत  (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

रानीखेत  (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। सुविधाओं के नाम पर स्थानीय राजकीय अस्पताल भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस अस्पताल पर उपमंडल की छह तहसीलों के हजारों लोग निर्भर हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर यहां एक्सरे मशीन तक चालू नहीं है। रोगियों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। पिछले छह महीने से एक्सरे मशीन बंद है। 

विज्ञापन


तमाम प्रयासों के बावजूद राजकीय अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ढर्रे पर नहीं आ पा रही हैं, जबकि इस अस्पताल से उपमंडल क्षेत्र की छह तहसीलों के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के रोगी भी आते हैं। रोजाना औसतन 300 से अधिक रोगी यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं होने के कारण रोगियों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले छह महीने से एक्सरे मशीन तक चालू नहीं है, जबकि यहां डिजिटल एक्सरे की सुविधा भी है।
विज्ञापन


शासन ने छह माह पहले बगैर प्रतिस्थानी के ही एक्सरे टेक्नीशियन का जोशीमठ स्थानांतरण कर दिया। तब से आज तक प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। लोगों को निजी अस्पतालों में जाकर महंगे रेट पर एक्सरे कराने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे रूम के बाहर प्रतिदिन रोगियों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी नाकाफी है। स्थिति यह है कि दुर्घटना के गंभीर रोगियों को हल्द्वानी रेफर करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश है। इसके अलावा यहां तैनात सर्जन डॉ. मुकेश कुमार जोशी अधिकांश अल्मोड़ा में ही रहते हैं। वहीं अस्पताल में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed