फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worried over the poor education system

खराब हो रही शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई

Wed, 15 Nov 2017 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दन्यां (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 15 Nov 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Worried over the poor education system
बीडीसी बैठक में मंचासीन सीडीओ मयूर दीक्षित, ब्लाक प्रमुख आदि। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र पंचायत धौलादेवी की बैठक में सदस्यों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। अधिकांश सदस्यों ने विकासखंड क्षेत्र में खराब होती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन और निरीक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। 

विज्ञापन


निर्माणाधीन लिफ्ट योजनाओं का काम पूरा करने, अल्मोड़ा-घाट मोटर मार्ग के किमी 50 से थली, कुलौरी और कलौटा को स्वीकृत मोटर मार्ग में कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। वहां कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र भट्ट, बीडीसी सदस्य धन सिंह मेहता, चेतन बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बनौला, धन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह गैड़ा, रामनाथ, ग्राम प्रधान डीके जोशी आदि ने समस्याएं उठाई।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम भनोली अवधेश कुमार सिंह, डीडीओ मोहम्मद असलम, बीडीओ एसएल वर्मा सहित अनेक विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, संचालन एडीओ केएस सत्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed