फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   world food dayCelebration

सभी को अनाज उपलब्ध कराना अभी भी चुनौती बना है: लक्ष्मीकांत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
world food dayCelebration
अल्मोड़ा के हवालबाग में हुई गोष्ठी में पहुंचे प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि देश ने खाद्यान्न उत्पादन में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्तमान में हम कई जिंसों का निर्यात भी कर रहे हैं लेकिन अभी भी सभी को अनाज उपलब्ध करवाना एक चुनौती बना हुआ है। वर्तमान समय की आवश्यकता है कि अब पोषण सुरक्षा को अधिक महत्व दिया जाए।
विज्ञापन

विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान के हवालबाग प्रक्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक फसलों और जैव सुदृढ़ीकृत फसलों का खाद्य, पोषण सुरक्षा में महत्व विषय पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कुपोषण की समस्या से जूझने की दिशा में भारत सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न अभियानों, परियोजनाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने विश्व खाद्य संस्था की स्थापना, इस दिवस के आयोजन की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र भिंडा ने पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक और क्षमतावान फसलों का खाद्य और पोषण सुरक्षा में महत्व की जानकारी दी। डॉ. राजेश खुल्बे ने जैव सुदृढ़ीकृत फसलों का पोषण सुरक्षा में महत्व विषय पर व्याख्यान दिया। आईसीएआर नई दिल्ली के निदेशक (फसल विज्ञान) गिरीश भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में संस्थान के प्रयासों की सराहना की। संचालन डॉ. आशीष कुमार सिंह और डॉ. राजेश खुल्बे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed