{"_id":"58ee1e0a4f1c1b9f36cf7697","slug":"workshop-will-be-a-milestone-in-future-construction-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी कार्यशाला : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी कार्यशाला : नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे विखोती मेले के उपलक्ष्य में आयोजित बच्चों की लेखन कार्यशाला संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने बच्चों की स्वरचित कविताओं की सराहना की, कार्यशाला को अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। बच्चों ने कुमाऊंनी झोड़े, गीत आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बाल प्रहरी और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की बच्चों की लेखन कार्यशाला संपन्न हो गई है। बच्चों को कहानी लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ के गुर सिखाए गए। समापन करते हुए विधायक महेश नेगी ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार स्थापित करने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इस आयोजन से बच्चों के बौद्धिक स्तर में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों की स्वरचित कविताओं की सराहना की। बाल साहित्यकार रमेश चंद्र पंत ने कहा पठन-पाठन की संस्कृति इससे जिंदा रहेगी। बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, प्रकाश जोशी आदि ने विचार रखे। दीक्षा, कुनाल, पूजा, धना आर्या, सोनिया पटवाल, कोमल आर्य, दीप्ति पांडे, हर्षित, विश्वास आदि ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। समूह गीत, क़ुमाऊंनी गीत, झोड़े भी गाए गए। धना आर्या और विश्वास त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चयनित किया गया। बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन