{"_id":"614779248ebc3e69ab411d0a","slug":"workshop-by-iffco-in-kvk-almora-almora-news-hld438533429","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक से कृषि बन सकती है फायदेमंद व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीक से कृषि बन सकती है फायदेमंद व्यवसाय
विज्ञापन
ृषि विज्ञान केंद्र मटेला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी प्
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तहत इंडियन फार्मर्स फर्टिलाजर कोआपरेटिव (इफको) और कृषि विज्ञान केंद्र मटेला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का प्रयोग कर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है।
केवीके के प्रभारी अधिकारी डॉ. अमरेश सिरोही ने किसानों को मानव पोषण में मोटे अनाजों विशेष कर मडुआ के महत्व की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. उमा नैलिमा ने किसानों को पशुपालन से संबंधित जानकारी दी। इफको के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने किसानों को खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया। जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, सागरिका, नैनो यूरिया की जानकारी दी।
कहा कि यूरिया के अव्यवहारिक प्रयोग से मिट्टी, जल और पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसे बचाने के लिए इफको ने नैनो यूरिया तरल का आविष्कार किया। अग्रणी किसान हीरा सिंह बिष्ट ने कृषि से संबंधित जानकारी दी। अध्यक्षता मटेला की प्रधान हेमा देवी ने की। यहां डॉ. राकेश मेर, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर किसानों को सब्जी बीज मिनी किट, नींबू का पौध वितरित किए गए।