फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers did not get smart cards even after hours

घंटों खड़े रहने के बाद भी श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड नहीं मिले

Sat, 17 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 17 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Workers did not get smart cards even after hours
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते श्रमिक - फोटो : amar ujala

बाद में गुस्साए श्रमिकों ने कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई और निराश होकर लौट गए। बाद में कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत के चलते स्मार्ट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। अब बृहस्पतिवार और शनिवार को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। बाद में श्रमिक मामले में एसडीएम विवेक राय से मिले और ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की। विकासखंड हवालबाग, धौलादेवी, भैसियाछाना, लमगड़ा विकासखंडों के विभिन्न गांवों के करीब 500 से अधिक श्रमिक शनिवार को धारानौला स्थित श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे थे। सुबह से ही कार्यालय में लाइन में खड़े रहने के बाद भी श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


मामले में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में राजीव सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह, रतन सिंह, भुवन सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, हंसा देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, मीरा देवी, रमा देवी, रेवती देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, आशा देवी, दीपा देवी, सुनीता आर्या आदि श्रमिक थे। इधर, श्रम परिवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि कार्यालय में इंटरनेट सेवा बाधित चल रही है। अब बृहस्पतिवार या शनिवार को श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड दे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed