फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers come forward to make India a world guru again

भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने को आगे आएं कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Workers come forward to make India a world guru again
गुरुड़ाबांज में सीएए के समर्थन में नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरुड़ाबांज इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज हित के लिए कार्य करने को आगे आएं। इस मौके पर गुरुड़ाबांज कॉलेज इकाई के लिए लाल सिंह अध्यक्ष चुने गए। कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी भी की की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन चंद्र जोशी ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना है। कार्यकर्ता अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करें। छात्र हितों के लिए काम करने वाला एबीवीपी सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस अवसर पर गुरुड़ाबांज इकाई का गठन भी किया गया। जिसके लिए लाल सिंह कॉलेज अध्यक्ष, किरन मलारा मंत्री, नंदन लाल साह और अनीता आर्या सह मंत्री, ललित सिंह बिष्ट, प्रियंका, पूनम जोशी, गीता आर्या उपाध्यक्ष, ज्योति साह, हेमा, विजय कुमार, पूनम आर्या कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह मीडिया प्रमुख, दिशा साह एनएसएस प्रमुख चुनी गईं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री शिवम् पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन लाल टम्टा, सचिव मनोज गैड़ा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि किरन गैड़ा, दीपक भैसोड़ा, गौरव नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed