{"_id":"6053a0298ebc3ee64b5f1f44","slug":"women-s-congress-burnt-effigy-of-cm-tirath-singh-rawat-almora-news-hld4187000138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम तीरथ सिंह रावत का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम तीरथ सिंह रावत का पुतला
विज्ञापन
चौघानपाटा अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के महिलाओं और युवतियों के कपड़ों को लेकर की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में सीएम तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के पहनावे को लेकर जो आपत्तिजनक बयान दिया है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह तय करना कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, गोपा नयाल, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पारू उप्रेती, मेनका आर्या, पार्वती टम्टा आदि थीं।
भाजपा में महिलाओं का अपमान करने की होड़ : निर्मल
अल्मोड़ा। युकां के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का महिलाओं के कपड़े पहने को लेकर दिया गया बयान महिलाओं का अपमान है। कहा कि भाजपा के नेताओं में महिलाओं का अपमान करने की होड़ लगी है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और अब सीएम तीरथ सिंह रावत इसमें शामिल हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
आप ने भी मुख्यमंत्री की निंदा की
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान पर कड़ा आक्रोश जताया। आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रुढ़िवादी सोच की संकीर्ण मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सीएम को प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। (संवाद)
18एएलएम02पी- चौघानपाटा अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।