फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women power came forward to overthrow the Modi government: dev

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने को महिला शक्ति आगे आए : देव

Sun, 12 Nov 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women power came forward to overthrow the Modi government: dev
अल्मोड़ा में आयोजित जिला महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने महिला शक्ति से 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के साथ ही आम जनता के हितों की उपेक्षा कर रही है। उत्तराखंड की महिलाओं की ओर से आज मोदी सरकार को हटाने की शुरुआत हो गई है। नारी शक्ति ही आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। सुश्री देव यहां डायट मैदान में महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने महिलाओं के उत्थान को कई काम किए। चुनावी वायदे कर मोदी सरकार सत्ता में काबिज जरूर हुई पर इस सरकार ने नारी शक्ति की हमेशा उपेक्षा की है। हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं और शिशुओं का बजट कम कर दिया है। वहीं उत्तराखंड की पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार द्वारा महिला, बालिकाओं, वृद्धों समेत समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई थी, लेकिन प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार ने उन योजनाओं में कटौती कर दी है अथवा उन्हें बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की डा. मनमोहन सिंह सरकार के दौरान महंगाई को लेकर वर्तमान में भाजपा की काबीना मंत्री स्मृति इरानी और सुषमा स्वराज ने खूब शोर मचाया पर मोदी सरकार में आसमान छू रही महंगाई पर यह दोनों मंत्री चुप बैठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा महिला शक्ति के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि मोदी और उनकी टीम महिला विरोधी है। मोदी सरकार के खिलाफ अभियोग पत्र लाया जाएगा। जीएसटी और नोटबंदी से दो करोड़ घरों के चूल्हे बुझ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद कर गरीब जनता के हितों से खिलवाड़ किया गया है। 

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि महिलाओं की ताकत के बल राज्य मिला है। कांग्रेस के सत्ता में हटने के बाद भाजपा शासनकाल में विकास अवरुद्ध हो गया है। जनता से कहा कि डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता 2018 के नगर निकाय और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को सत्तारूढ़ करें। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने सभी का आभार जताया।


संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश महामंत्री अनुपमा रावत, प्रदेश प्रभारी सनीता शेरावत, विधायक करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर धारचूला के विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, हरीश भंडारी, राधा बिष्ट, गीता महरा, किरन साह, पुष्पा सती, दान सिंह महरा, पूर्व विधायक नारायण राम, गीता ठाकुर, हेमेश खर्कवाल, राजेंद्र बाराकोटी, ललित फस्र्वाण, गंगा पंचोली, मोहन सिंह सिंग्वाल, त्रिलोचन जोशी,भानु प्रकाश जोशी, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed