फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women learned the ropes of cybersecurity and digital marketing.

Almora News: महिलाओं ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग के सीखे गुर

Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women learned the ropes of cybersecurity and digital marketing.
गोलना कराड़िया आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमाण पत्रों के साथ मौजूद महिलाएं।
अल्मोड़ा। जिले की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गोलना कराड़िया में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। सामाजिक विकास एवं प्रबंधन समिति गोलना कराड़िया ने यूकॉस्ट देहरादून के सहयोग से प्रशिक्षण आयोजित किया। इस दौरान प्रशिक्षण ले चुकी 40 महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षक लीला जोशी, भावना नयाल और हिमांशु पंत ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, फिशिंग, ओटीपी, पासवर्ड सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पादों का प्रचार, ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंच और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अन्वेषक शंभु दत्त जोशी ने कहा कि डिजिटल साक्षरता से महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed