फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Died From Snake Bite

सर्पदंश से एक महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women Died From Snake Bite
विमला देवी का फाइल फोटो - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत बयाला खालसा ग्राम पंचायत में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। बयाला खालसा निवासी विमला देवी (46) पत्नी केशव दत्त भट्ट मंगलवार को खेतों में काम कर रही थीं। अचानक उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। मृतका की सोमेश्वर श्मशान घाट में अंत्येष्टि की गई। कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू भट्ट ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed