{"_id":"5ad0e1714f1c1b3b0b8b4579","slug":"women-congress-blow-the-effigies-of-center-and-u-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने केंद्र और उप्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस ने केंद्र और उप्र सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र के उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महिला जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में केंद्र की मोदी और उप्र की योगी सरकार का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार दुष्कर्म में आरोपित भाजपा विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अच्छे दिनों की बात करने वाली डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। यदि योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, लीला जोशी, किरन साह, पार्वती टम्टा, रजनी टम्टा, दीपा त्रिपाठी, पूरन रौतेला, पंकज वर्मा, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक, राधा बिष्ट, दीपा साह, रजनी टम्टा, कल्पना नेगी, पूनम आर्या, गोपा नयाल, हेमा जोशी, नीरा तिवारी, जया टम्टा, तारा तिवारी, राधा तिवारी, गीता मेहरा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन